फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन परिजनों ने दफनाया युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सरसौड़ा रामपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर चाकूबाजी में मृत युवक का शव तीसरे दिन दफन किया गया। स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध परिजनों ने एसपी से भेंट की। एसपी के आदेश पर तीन अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज होने के बाद वह शव दफनाने को राजी हुए। दोपहर बाद गांव के कब्रिस्तान में शव दफन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को पुराने विवाद में हुई चाकू लगने से सिराज उर्फ शेरू की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाई शाहिद व जाहिद पर गैर इराइतन हत्या का केस दर्ज किया था। मृतक के परिजन इससे संतुष्ट नहीं थे। उनका आरोप था कि गौराबादशाहपुर पुलिस ने जानबूझकर तीन अन्य आरोपियों का नाम मुकदमे में शामिल नहीं किया है। इससे क्षुब्ध होकर परिजन सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले आए। उन्होंने तीन अन्य आरोपियों पर केस दर्ज होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने का एलान किया। मंगलवार की सुबह दर्जनों की संख्या में मृतक शेरू के भाई कलीम के साथ गांव के लोग एसपी से मिले। एसपी के आदेश पर आरोपी रशीद, काजू और जुलेखा के विरुद्ध भी केस दर्ज हुआ, तब परिजनों ने शव दफनाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें