फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों का समान रूप से हो परिसीमन और वित्तपोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में मंगलवार को विश्वविद्यालय शिक्षक और कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में सरकार से मांग की गई कि प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों का समान रूप से परिसीमन तथा वित्तपोषण किया जाए। ऐसा नहीं होने पर विश्वविद्यालयों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने कहा कि प्रदेश में विवि से संबद्ध कालेजों को लेकर बहुत असमानता है। इस असमानता के चलते विश्वविद्यालयों में वेतन और विकास आदि को लेकर गंभीर संकट हो जाएगा। ऐसे सभी विश्वविद्यालयों को सरकार की ओर से चिन्हित करके उन्हें वित्त पोषित किया जाए। बैठक में तय हुआ कि शिक्षक और कर्मचारी संघ की इस निर्णय को शासन में कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा। शासन स्तर से उचित निर्णय नहीं लिए जाने की दशा में शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ निर्णय लेने को बाध्य होंगे। बैठक में पू विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, महामंत्री डॉ राहुल सिंह, डॉ. राजीव प्रकाश सिंह ,डॉ. समर बहादुर सिंह , विवि परिसर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी, महामंत्री डॉ. राज कुमार, अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप तिवारी , स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह , डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अनुराग मिश्र, विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह , महामंत्री डॉ. स्वतंत्र कुमार, डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें