सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव में बुधवार को सुबह शौच के लिए निकले वृद्ध का शव तालाब में उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़उर गांव निवासी तिलकधारी बिंद (62) बुधवार को सुबह शौच के लिए निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने सुबह करीब 10 बजे उनका शव तालाब में उतराया देखा तो शोर मचाया। इसके बाद मौके पर जुटे गांव के लोगों ने शव बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष केके सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।