फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्ची की मिली लाशः परिजन और गांव वाले कर रहे थे तलाश, एक महिला हिरासत में; पुलिस ने जताई ये आशंका

Fri, 06 Sep 2024 04:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: बच्ची की लाश मिलने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने यह कहकर किसी को शव के पास नहीं जाने दिया कि अभी जांच चल रही है। बाद में जिला मुख्यालय से आई फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर लौट गई।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव से गुरुवार की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में गायब अबोध बालिका का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। दूसरे दिन यानी 19 घंटे बाद घर से 250 मीटर दूर धान के खेत से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


परिजनों ने बालिका की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पड़ोस की एक महिला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

उक्त गांव निवासी अंकित खरवार की ढाई वर्षीया पुत्री राधा बीती शाम शाम को तीन अन्य बच्चों के साथ घर के सामने खेल रही थी। साथ में खेल रहे अन्य बच्चें घर के दक्षिण चंद कदम दूर एक किराना की दुकान पर चले गए। कुछ देर बाद बच्चें आए तो राधा गायब थी। गायब बच्ची की मां नीलम दादी पूनम तथा बड़ी मां पूनम राधा को खोजने में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मची सनसनी
बच्ची के गायब होने की खबर सुनते ही गांव के लोग भी जुट गए। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर  बालिका के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। मां की तहरीर पर पुलिस रात को ही केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई। सुबह तक बच्ची का कही सुराग न मिलने पर भारी भीड़ जमा हो गई।



उपनिरीक्षक बृजेश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव में ही सघन तलाशी में जुट गई। इसी बीच, एक घर के सामने गलियारे में बालिका के पैर का पायल हाथ में पहना कंगन एक कागज में लपेटकर फेका मिला। कागज में दस लाख रुपए  देने के बाद बच्ची को छोड़ने की बात लिखी गई थी। यह सब मिलते ही पुलिस की सक्रियता और आशंका बढ़ गई। जिस घर के बगल पत्र मिला था।

इसी के आस-पास पुलिस खोजबीन करते हुए आगे बढ़ी जहां से लगभग 50 मीटर उत्तर धान के खेत में बालिका का शव पाया गया। पुलिस शक के आधार पर एक महिला को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामला हत्या का लग रहा है। तहरीर व पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें