पुलिस द्वारा चार वर्षीय मासूम को रोने से मना किया गया, लेकिन बच्ची पिता की पिटाई देख कर बिलख रही थी। किसी तरह से पीड़ित युवक पुलिस कर्मियों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर अपनी बच्ची को लेकर भागा, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वहीं वायरल वीडियो में यह भी स्पष्ट दिख रहा है कि नेम प्लेट के बारे में पूछने पर पुलिसकर्मी युवक को मारपीट रहे हैं। वहीं पीड़ित युवक द्वारा घटना की जानकारी सुरेरी पुलिस को भी दे दी गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी सुनील वर्मा ने बताया कि पीआरवी के जवानों को धैर्यता से काम लेना चाहिए था, उन्हें मारपीट करने की कोई जरूरत नहीं थी, फिलहाल जो भी घटना है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।