जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड के श्रीकृष्णनगर स्टेशन के पश्चिम पूरा मुकुंद गांव के पास रेल लाइन के पास मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार को सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना श्रीकृष्ण नगर के स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि अधेड़ की उम्र लगभग 50 वर्ष है। शरीर के विभिन्न अंगों पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।