फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप 

Fri, 11 Mar 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ सामूूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर एसपी का कहना है कि पेशबंदी के लिए महिला ने फर्जी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि 22 नवंबर 2015 को जब वह घर पर अकेली थी तभी उसके कमरे में गांव के ही दो लोग घुस गए। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। शोर करने पर दोनों भाग गए। महिला ने तत्कालीन इंस्पेक्टर को तहरीर दी तो उन्होंने थाने से भगा दिया था।
  इसके बाद उसने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। महिला आयोग के निर्देश पर सीओ केराकत उमाशंकर सिंह ने केस दर्ज करने का आदेश थाने को दिया है। शुक्रवार को महिला थाने पहुंची जहां उसके बयान की वीडियो रिकार्डिंग कराने के बाद मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

  लेकिन मेडिकल नहीं हो सका। इंस्पेक्टर रंजना सचान का कहना है कि  मामले की जांच की जा रही है। जिन लोगों पर वह आरोप लगा रही है, उन लोगों ने उसके पति के खिलाफ एक दुष्कर्म के मामले में पैरवी की थी। उसका पति गांव के ही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें