फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी ने पति पर लगाए दहेज के लिए दोस्तो को बेचने का आरोप, पुलिस बयां कर रही दूसरी कहानी

Sun, 27 Sep 2020 08:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले की मुफ्तीगंज चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने ही पति पर पैसे के लालच में अपनी इज्जत का सौदा करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक दोस्त से पैसे लेकर वह पत्नी को उसके पास भेजता था। विरोध करने पर मारने-पीटने के साथ तलाक की धमकी देता था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का निकाह केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्ष पूर्व हुआ था। शादी में पिता ने क्षमता अनुसार दहेज भी दिया। शादी के बाद से पति और सास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसकी इज्जत का सौदा कर लिया। एक दोस्त से पैसा लेकर उसके पास भेजता रहा। पति का दोस्त उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा।

विरोध करने पर उसकी सास और उसका पति उसे मारते-पीटते हैं। किसी से बताने पर तीन तलाक देने और जान से मारने की धमकी देते हैं। बताया कि बीते एक साल से उसे बंधक बनाकर रखा गया था। प्रसव होने पर वह किसी तरह बचकर अपने माता-पिता के पास चली आई और आपबीती सुनाई। परिजनों की सलाह पर पीड़िता ने केराकत कोतवाली में तहरीर दी है।

मामले की जांच कर रहे मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी कमलेश कन्नौजिया ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद है। पत्नी चाहती है कि पति अपनी मां को छोड़कर उसके साथ रहे, लेकिन लड़का तैयार नहीं है। कुछ माह पहले भी गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी। इसमें युवती ने अपने पति की पिटाई की थी। पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें