फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी ने नाके पर सेब पेटियों में छिपाई साढ़े तीन किलो चरस पकड़ी

Sun, 27 Sep 2020 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
पिकअप से चरस की बड़ी खेप पकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ की टीम ने कुल्लू से पंजाब की तरफ जा रही हरियाणा नंबर की सेब से भरी पिकअप से चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। मामले में तीन लोगों को स्वारघाट के समीप गिरफ्तार किया गया है। टीम आरोपियों को चंडीगढ़ ले गई है। एनसीबी से मिली जानकारी के अनुसार शातिर बड़ी चालाकी से सेब की पेटियों में चरस को छिपाकर पंजाब और हरियाणा की तरफ ले जा रहे थे। एनसीबी की टीम ने पिकअप से सेब की पेटियों में छिपाई 3 किलो 650 किलो चरस बरामद की है। बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ की विशेष टीम चार-पांच दिन से कुल्लू जिले में सक्रिय थी। 

विज्ञापन


शनिवार देर रात को टीम आरोपियों को स्वारघाट से चंडीगढ़ की तरफ ले गई है। तीनों आरोपियों के नाम और पते गुप्त रखे गए हैं, जिससे आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। इस मामले के तार अंतरराज्यीय चरस तस्कर गिरोह के साथ तार जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है। मामले में कई और भी गिरफ्तारियां जल्द हो सकती हैं। एनसीबी जोनल ऑफिस चंडीगढ़ की टीम में इंस्पेक्टर रजनीश, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल लोकेंद्र, कांस्टेबल आनंद सिंह व कुलविंद्र सिंह और चालक गुरदेव सिंह शामिल हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोनल कार्यालय चंडीगढ़ के निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें