अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी।
स्थानीय थाना क्षेत्र के वेलवार हाइवे मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात में पुलिस ने स्कार्पियों से 450 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों तस्करों को पुलिस ने चालान कर दिया।
एसओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ वह वेलवार हाइवे मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने स्कार्पियों को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। वह भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेरे बंदी करके वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 450 लीटर देशी शराब मिली।
वाहन से दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। पुलिस के मुतबिक गिरफ्तार शराब तस्कर संजय कुमार यादव निवासी बारा थाना सुजानगंज तथा रौनक सिंह ग्राम महमदपुर थाना बरसठी होने स्वीकार किया। एसओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि तस्कर 450 पेटी देशी शराब स्कापियों में लादकर प्रतापगढ से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। वाहन दो दिन पहलें खरीदी गया था। जिसमें राजिस्ट्रेशन नम्बर भी नहीं पड़ा है। शराब चंडीगढ की बनी बताई गई। शीशी पर जो रैपर लगाया गया है वह भी फ र्जी है।