फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के कार्ड से खरीदारी करने में दो गिरफ्तार

Mon, 26 Dec 2016 01:36 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दूसरे के कार्ड से खरीदारी करने के आरोपी।
विज्ञापन
दूसरों के एटीएम कार्ड नंबर और कोड चुराकर ऑनलाइन खरीदारी करने वाले दो लोगों को क्राइम ब्रांच ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से दूसरे के कार्डों से खरीदे गए कई इलेक्ट्रानिक सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में रविवार को एसपी अतुल सक्सेना ने पत्रकारों को बताया कि लाइन बाजार थाने में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना के दौरान पता चला कि धीरज सिंह उर्फ राहुल सिंह निवासी अंबिकापुर थाना बरदह आजमगढ़ ने दूसरे के खाते से ऑनलाइन खरीददारी की है।

रविवार को धीरज के घर आने की सूचना पर साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक रितेन्द्र प्रताप सिंह और क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल के निरीक्षक राजेन्द्र सिंह की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से पवन सिंह के नाम का मतदाता पहचान पत्र व नोकिया कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि इस पहचान पत्र से उसने आजमगढ़ के यूनियन बैंक के खाते से स्नेपडील से ऑनलाइन खरीदारी की थी। जिसकी डिलीवरी जौनपुर वाजिदपुर तिराहे पर उसका साथी आकाश सिंह निवासी हदीशादयाल थाना बरदह आजमगढ़ ने ली है।

हाल ही में धीरज ने स्टेट बैंक के एक खाते से फ्लिपकार्ट कंपनी से भिन्न-भिन्न तिथियों में बड़ी खरीदारी की थी। रविवार को इस खुलासे के बाद आकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह निवासी सिहोरा थाना मडियाहूं के कन्हईपुर रेलवे क्रासिंग स्थित मकान से गिरफ्तार कर लिया गया। यहां वह किराए पर रहता था। उसके पास से एक मोबाइल, मंहगे एलईडी टीवी,  समेत भारी मात्रा में अन्य इलेक्ट्रानिक सामान बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें