पुलिस की गिरफ्त में लोनी के कार चोर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहैड़ा पुलिस चौकी के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को दबोचा। पुलिस का दावा है कि लोनी के अपराधी वाहन लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। उनको सस्ते दाम में कबाड़ी से कटवा देते हैं।
थाना खेकड़ा के इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव ने बताया गिरफ्तार बदमाशों में लोनी के इकबाल पुत्र असगर निवासी मोहल्ला टोली गली नंबर तीन, लाला उर्फ लालसिंह पुत्र नानक चंद निवासी मोहल्ला सालेहनगर, गुलशेर पुत्र वहीद पठान निवासी बलरामनगर गली नंबर एक और वकील अहमद उर्फ पप्पू पुत्र अब्दुल हमीद कुरैशी निवासी मोहल्ला लक्ष्मी गार्डन है।
आरोपियों ने खेकड़ा में दिल्ली के बुराड़ी निवासी संदीप से स्कॉर्पियो लूटी थी। गाड़ी को लोनी में ले जाकर कबाड़ी को 40 हजार रुपये में बेच दी थी। अपराधियों ने चांदीनगर क्षेत्र के खट्टा प्रह्लादपुर गांव के पास से डंफर चुराया था।
आरोपियों के कब्जे से डंफर बरामद कर लिया गया है। साथ ही स्कॉर्पियो के टायर भी बरामद हुए हैं। एसएचओ ने कहा गैंग में सात अपराधी हैं, गैंग के सदस्य एनसीआर क्षेत्र में स्कॉर्पियो से वारदात को अंजाम देते हैं। उनके पास से उनकी स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली।