फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों को मनबढ़ों ने पीटा

Fri, 28 Oct 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
व्यापारियों की पिटाई के विरोध में हाईवे जाम करते लोग।
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार में बुधवार की रात भरत मिलाप के बाद आयोजित आर्केस्ट्रा में डांस के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने कई व्यापारियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित बाजार के कारोबारियों ने गुरुवार को दूकानें बंद कर हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


दूकान बंद करने की सूचना पर थानाध्यक्ष सुबाष यादव मौके पर पहुंचे। वह दूकानदारों को समझा बुझाकर वापस थाने लौट आए। कुछ देर बाद ही आठ से दस बाइक पर सवार करीब 25 मनबढ़ युवक बाजार में पहुंचे और दूकानदारों की फिर पिटाई कर दी। आरोप है कि दूकानों में घुसकर महिलाओं को भी पीटा गया।

दूकानों में तोड़फोड़ की गई। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार में हाईवे जाम कर दिया। व्यापारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। पिटाई से घायल व्यापारी विष्णु अग्रहरि, अशोक अग्रहरि तथा रिन्कू अग्रहरि का मेडिकल मुआयना कराया और उनकी तहरीर पर 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें