फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बैंक कैशियर को पीटा 

Thu, 08 Dec 2016 12:19 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
बैंक से भुगतान न होने पर खेतासराय में जौनपुर शाहगंज मार्ग जाम करते लोग। 
विज्ञापन
नोटबंदी के  29 दिन बाद भी बैंक की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। बुधवार को भी जिले में बैंक शाखाओं पर अधिकारी और बैंक ग्राहकों में तूतू मैमै,  नोंकझोंक और मारपीट हुई। बदलापुर में लोगों ने बैंक कैशियर की पिटाई कर दी तो सुइथाकला के रुधौली बाजार में स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक शाखा से पैसे न मिलने पर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


पीएनबी की खेतासराय शाखा से पैसे न मिलने पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार काशी गोमती  संयुत ग्रामीण बैंक की शाखा बदलापुर के कैशियर प्रशांत यादव की बुधवार को बैंक पर जमा कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। बीच बचाव करने में बैंक कर्मी रिंकू को भी चोटें आई ।

इस संबंध में पीड़ित की ओर से थाने में चार के खिलाफ तहरीर दी गई है। शाखा प्रबंधक पन्नालाल ने बताया कि कस्बे के कुछ बड़े कारोबारी दस दिन से एक हजार और  पांच सौ रुपये की नोट कुल करीब एक करोड़ रुपये जमा करने का दबाव बना रहे थे। बैंक कैशियर ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया तो लोग मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जयदीप वर्मा ने बताया कि अधिकारी की पिटाई के आरोपियों ने भविष्य में दुबारा ऐसी गलती न करने की क्षमा याचना पर अधिकारी ने अपनी तहरीर वापस ले ली है । जिससे उन पर मुकदमा दर्ज नही हो सका है ।

उधर जिनपर पिटाई का आरोप लगा है उन लोगों का कहना है कि बैंक खाते से रुपये निकालने के लिए  एक सप्ताह से दौड़ रहे हैं। बैंक  के अधिकारी अपने चहेतों को रुपये दे रहे हैं। सुइथाकला प्रतिनिधि के अनुसार काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की रुधौली शाखा से पैसे न मिलने पर लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। खाता धारको ने आरोप लगाया की बै क के कर्मचारी अपने चहेतो को पैसा दे रहे हैं। बैंक पर हंगामा करने वालों में खाताधारक रामसकल मौर्य  सुरेन्दर कुमार सनीता मंजित गुप्ता  समीम अहमद  चंद्रावती देवी बिपिन कुमार रीता देवी सहित सैकड़ो खाता धारक मौजूद रहे।

खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में बुधवार को नकदी नहीं आया। इसके पहले भी यहां से लोग भुगतान न होने के चलते लगातार खाली हाथ लौट चुके हैं। इससे आक्रोशित लोग बैंक के सामने नारेबाजी करते हुए चौराहे पर आ गए और जौनपुर शाहगंज मार्ग पर जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर आधे घंटे में ही जाम समाप्त करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें