फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ लोगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़

Fri, 23 Dec 2016 12:52 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के परियांवा गांव में गुरुवार को सुबह  करीब 40 की संख्या में पहुंचे बाइक सवार मनबढ़ों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और महिला के गले से सोने का हार छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस पैसे के लेनदेन का विवाद बता रही है। परियावां गांव में विजय सिंह के घर पर गुरुवार को सुबह करीब 15 बाइक पर सवार 40 लोग पहुंचे। घर वालों के मुताबिक जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक सभी लोग घर में घुस गए।

विजय सिंह की पत्नी डाली सिंह का कहना है कि वे सभी घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दिए। सभी विजय सिंह को पूछ रहे थे लेकिन वे घर पर नहीं थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो सभी भाग रहे थे। इस दौरान चार लोगों को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


डाली सिंह का कहना है कि बदमाश भागते समय उनकी सास  उर्मिला को धक्के देकर गिरा दिया जिससे उन्हें चोट भी आई है। भागते समय बदमाशों ने उनके गले से सोने का हार भी छीन लिया। लाइन बाजार थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग सूरत शहर में रहते हैं।

दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। सूरत में ही पैसे के लेनदेन का विवाद था। आरोपी सिरकोनी के लोहरियांव गांव निवासी युवक अपने साथियों को लेकर परियांवा गांव पहुंचे तो दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें