फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई कर  रुपये, मोबाइल लूटे

Sat, 21 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
खुटहन में शुक्रवार को युवक से लूट के बाद सड़क जाम करते लोग और बदमाशों के हमले में जख्मी पीड़ित की चोट देखते सीओ शाहगंज।
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के धमौर नहर पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को रोककर उसकी पिटाई की और तमंचे के बल पर उससे 10 हजार रुपये और इतनी ही कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोगों ने खुटहन-जौनपुर मार्ग को जाम कर दिया। तकरीबन दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे सीओ शाहगंज जटाशंकर राव ने 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। 

शेखपुर सुतौली गांव निवासी मंगला प्रसाद यादव पुत्र शोभनाथ यादव घर के लिए इलेक्ट्रानिक्स सामान खरीदने के लिए मल्हनी बाजार गए थे। किसी कारणवश वह सामान लिए बिना ही घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


धम्मौर नहर पुलिया के पास तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने ओवर टेक कर उन्हें रोक लिया और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। तमंचा सटाकर मंगला की जेब से 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद  फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खुटहन जौनपुर मार्ग को जाम कर दिया। 

ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। क्षेत्राधिकारी जटाशंकर राव ने मौके पर पहुंच कर लोगों को भरोसा दिलाया कि 24 घंटे के भीतर पुलिस घटना का खुलासा करेगी। क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें