फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज में दवा कारोबारी से 16.10 लाख रुपये लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के 4.70 लाख भी बरामद कर लिया है। एसपी भारत सिंह यादव ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एराकियाना मुहल्ला निवासी अब्दुल रसीद 14 जुलाई को पीएनबी की शाहगंज शाखा से 16.10 लाख रुपये निकाल कर घर जा रहे थे।

वह बैंक से महज सौ मीटर आगे पहुंचे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर रुपये से भरा बैग लूट लिया था। घटना के खुलासे के लिए एसपी के निर्देश पर शाहगंज कोतवाली प्रभारी मंजय सिंह, प्रभारी स्वाट, नदीम अहमद
विज्ञापन


 फरीदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को तीन अगस्त को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 1.3 लाख रुपये भी बरामद किए थे। मुखबिर की सूचना पर

 पुलिस ने रविवार को भोर  में शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा रसूलपुर के पास से शेर बहादुर यादव  निवासी बहिरापार, पवई, आजमगढ़ और जयहिंद निवासी ताखा पूरब को गिरफ्तार कर लिया। शेर बहादुर के पास से लूट के

 3.15 लाख नकद, कट्टा, कारतूस, बाइक, दो मोबाइल फोन और जयहिंद के पास से 1.55 लाख, तमंचा और मोबाइल बरामद किया। उसके पास से मिले काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक आजमगढ़ की छाऊ शाखा का एक
विज्ञापन


 पासबुक भी बरामद हुआ। खाते की जांच की गई तो पता चला कि खाता उसकी सास का है। उस खाते में लूट की घटना के बाद 21 जुलाई को 2.50 लाख रुपये जमा किया गया था। एसपी ने बताया कि आरोपी शेरबहादुर के खिलाफ शाहगंज कोतवाली में पहले से भी लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें