फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डंसने से भाजपा नेता की मौत

Mon, 10 Aug 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, शक्तिफार्म।
विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी में सो रहे वरिष्ठ भाजपा नेता को विषैले सांप ने डंस लिया। परिजन उसे बिलासपुर स्थित अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही उसके परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम रूदपुर नंबर पांच भक्तिनगर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कृष्ण मंडल (62) पुत्र अतुल कृष्ण मंडल अपने खेत में बनी झोपड़ी में शनिवार रात को सोए थे। रविवार प्रात: करीब 7 बजे विनय को विषैले सांप ने डंस लिया।

वहां मौजूद उनकी पत्नी ममता मंडल की चीत्कार सुनकर आसपास के लोगों ने गांव में रहने वाले उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। तत्काल परिजन उन्हेें लेकर बिलासपुर रामपुर स्थित एक अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व विधायक नारायण पाल, जिला पंचायत सदस्य तारक मंडल, प्रधान रेखा बछाड़, बहादुर सिंह, डॉ. विनय मंडल, गोपाल सरकार, दुलाल मैत्र, रवि हीरा, डॉ. आनंद मंडल आदि ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें