फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दूकानों में की तोड़फोड़

Sun, 09 Apr 2017 12:41 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
शराब की दूकानों का विरोध करतीं महिलाएं। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
शराब की दुकानों को लेकर विरोध का स्वर थम नहीं रहा। खास बात यह है कि विरोध शराब पीने के शौकिन लोगों के परिवार की महिलाएं कर रही हैं। शनिवार को मीरगंज के जंघई में महिलाओं ने तीन दुकानों में तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, खुटहन में महिलाओं ने पियक्कड़ों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और प्रदर्शन किया। उधर, खेतासराय की घटना में 29 नामजद और 36 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, जंघई बाजार में शनिवार को अपराह्न साढे तीन बजे महिलाओं ने अचानक देशी, अंग्रेजी व बीयर की दुकानो पर हमला बोल दिया। दुकान में तोड़फोड़ की और शराब की बोतलें तोड़ डाली। दुकानदार रामबाबु जायसवाल की तहरीर पर पहुंची सरायममरेज थाने की पुलिस ने पसिया टोला बस्ती में घुसकर महिलाओं को पीटा। जिससे कुछ महिलाए घायल हो गई। नाराज महिलाओं ने जंघई पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। ठेकेदार ने बताया कि तोड़फोड़ में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने दस नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

खुटहन : लवायन गांव में शनिवार की शाम लगभग 10-12 लोग गांव के सिवान में बैठकर शराब पी रहे थे। नशा चढ़ा तो वह शुरू हो गए। उधर से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने शराबियों को देख इसकी सूचना उन लोगों के घर पर दे दी। फिर क्या था,  गांव की पचास से अधिक महिलाएं हाथ में लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंच गई। घेराबंदी कर पियक्कड़ों की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


खेतासराय : गोरारी में शराब के ठीके के बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 29 नामजद और तीन 36 अज्ञात  लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। मारपीट, पथराव के दूसरे दिन गांव में शांति रही। शनिवार को ठेका बन्द रहा। गावं में तनाव को देखते हुए पुलिस और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है।
पुलिस ने ग्रामीण महिलाओं की ओर से सहरोज़ जहां की तहरीर पर 11 नामज़द और 15 अज्ञात और ठेकेदार के सेल्समैन अनिल की तहरीर पर 18 नामजद ग्रामीणों और 20 अज्ञात के खिलाफ मारपीट बलवा का मुक़दमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी गिरफ्तारी नही हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें