फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली स्पेशल ट्रेन में हुई लूट का खुलासा

Wed, 21 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 गाड़ी संख्या 04931 दिल्ली स्पेशल ट्रेन के एसी और स्लीपर कोच में महिला यात्रियों से हुई लूट का खुलासा करते हुए जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से लूट का माल भी बरामद कर लिया है। घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


 पकड़ा गया आरोपी संदीप कुमार उर्फ टिंकू  पुत्र सीताराम जलालपुर थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ पहले से भी वाराणसी और    जौनपुर के जीआरपी थाने में गैंगेस्टर समेत करीब एक दर्जन लूट के मामले  दर्ज हैं।

सात जनवरी की रात वाराणसी से नई दिल्ली जा रही 04931 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन में लुटेरों ने उत्पात मचाते हुअ एसी और स्लीपर कोच से तीन महिला यात्रियों के पर्स और जेवरात लूट लिए थे। एसी कोच में सफर कर रही नोएडा के सेक्टर 25 निवासी प्रतिभा शरीफ पत्नी उमर शरीफ मजीद और स्लीपर कोच में सफर कर रही वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी मुरलीधर सिंह की पुत्री नीलिमा सिंह और पल्लवी सिंह के पास से उनके पर्स और जेवरात छीनकर लुटेरे जलालगंज रेलवे स्टेशन के समीप चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली और फरार हो गए थे।
विज्ञापन


 इस मामले में सुल्तानपुर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया  था। एसपी रेलवे इलाहाबाद आरके भरद्वाज ने घटना के खुलासे के लिए अगले दिन ही टीम गठित कर दी थी। रेलवे वाराणसी के सीओ चिरंजीव मुखर्जी के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को जलालगंज रेलवे स्टेशन के पास से लूट के एक आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने सोने की चेन, सोने की बाली, नकदी, दो मोबाइल फोन, घर व गाड़ी की चाभी, विभिन्न बैंकों के एटीएम और पेन कार्ड, गाड़ी की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं।

उसने पुलिस को बताया कि घटना में उसका साथी वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के चमांव गांव निवासी पंकज उर्फ भीम पुत्र मेहंदी उर्फ जगन्नाथ सरोज भी शामिल था। जीआरपी थाने में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में रेलवे वाराणसी के सीओ चिरंजीव मुखर्जी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वाराणसी और जौनपुर में गैंगेस्टर समेत लूट के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। घटना के खुलासे के लिए गठित टीम में जीआरपी जौनपुर के एसओ खुर्शीद अंसारी, शाहगंज चौकी प्रभारी पंकज कुमार, मनोज कुमार, कमलाकांत त्रिपाठी,  आरपीएफ के अशोक कुमार, सुग्रीव सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें