फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि के विवाद में पीट पीट कर मार डाला

Thu, 16 Mar 2017 12:38 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
पिस्तौल
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के चकताली गांव में बुधवार की शाम को पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में कहां सुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ सिटी अमित राय मौके पर पहुंचे और दबिश दी लेकिन मारपीट करने वाला दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जनार्दन यादव के घर के सामने खाली जमीन थी। इस जमीन को लेकर साहब लाल के परिवार  से विवाद काफी पहले से चला आ रहा था। पशु बांधने को लेकर शाम करीब साढे पंाच बजे दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगी। मामला बढ गया एक पक्ष बांस लाठी लेकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़ा। मारपीट शुरू होते ही अफरातफरी मच गई। लोग भागने लगे। मारपीट में जनार्दन यादव 60, अमरनाथ यादव 25, काशी नाथ यादव 40 और सर्वेंद्र यादव 22 को चोटे आई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया। जिसमें चिकित्सकों ने जनार्दन यादव को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अमित राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें