फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग से दहशत

Mon, 19 Oct 2015 12:37 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा नंदलाल मुहल्ले में हत्या की घटना की प्रतिशोध में रविवार की सुबह हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। यह संयोग ही था कि सात राउंड हुई फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन मुहल्ले में दहशत जरूर फैल गई।
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। इस संबंध में एसओ मछलीशहर अरविंद यादव ने बताया कि विजय प्रताप सिंह की पत्नी शिवकुमारी की तहरीर पर नवीन और प्रवीण सिंह के खिलाफ प्राण घातक हमले का मामला दर्ज कर

जांच की जा रही है। इसमें एक आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवा बाजार के मूल निवासी वीरेंद्र सिंह पूरा नंदलाल मुहल्ले में रहते हैं। उनका अपने भतीजे राजेंद्र सिंह के साथ पारिवारिक विवाद था।
विज्ञापन


तीन जून को शेरवा में राजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के आरोप में वीरेंद्र सिंह, उनके भाई सुरेंद्र सिंह, पुत्र पवन और भतीजा दीपक सिंह के खिलाफ राजेंद्र के परिवार वालों ने केस दर्ज कराया था।

इसमें दीपक सिंह हाल ही में जमानत पर छूटकर जेल से आया था। दीपक का आरोप है कि मृतक राजेंद्र सिंह के पुत्र नवीन सिंह और प्रवीन सिंह अपने पिता की हत्या का बदला लेने की नियत से रविवार की सुबह आए और घर का

दरवाजा खुलवाने लगे। नहीं खोलने पर उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की। उधर, आरोपी नवीन सिंह ने कहा कि उसे दीपक सिंह अपने तीन साथियों के साथ सुजानगंज चौराहे से जान से मारने की नियत से उठाकर ले गया जहां वह किसी तरह

अपने को छुड़ाकर थाने जाकर खुद ही सूचना दी। उसने कोई फायरिंग नही की। मुहल्ले वालों का कहना है कि नवीन और प्रवीण दोनों भाई एक ही बाइक से आए और उन्होंने दरवाजा खुलवाना चाहा, नही खोलने पर अंधाधुंध फायरिंग।
विज्ञापन

 यह संयोग था कि कोई घायल नही हुआ, लेकिन गोली के निशान दीवार और दरवाजों पर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें