कोतवाली क्षेत्र के पानदरीबा मोहल्ले के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे फ्लोर मिल के मुनीब से असलहे के बल पर 25 लाख लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फैजाबाद की ओर भाग निकले।
पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। मुनीब ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। सूचना पर एसपी शिवशंकर यादव भी पहुंचे। भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल की
ताखा पूरब गांव के पास पूर्वांचल फ्लोर मिल है। नगर के राजेंद्र प्रसाद मिल में मुनीब हैं। वह सोमवार को मिल की जीप लेकर चालक दयाशंकर दीक्षित के साथ एचडीएफसी बैंक गए और 25 लाख रुपये निकाल कर लौट रहे थे।
पानदरीबा मोहल्ले के पास पीछे से आए लाल रंग की स्प्लेंडर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर जीप को रोका और आगे बैठे मुनीब को असलहा सटाकर रुपये से भरा बैग लूट कर दादर पुल के रास्ते फैजाबाद की ओर भाग
निकले। सूचना पर मालिक ओम प्रकाश जायसवाल और कोतवाल मंजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकेबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।