फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ग्राम प्रधान से 98 हजार रुपये लूटे

Fri, 08 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के तरहटी मोड़ के पास गुरुवार को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश बिजनौर के एसडीएम के भाई एवं छनैता के ग्राम प्रधान की बाइक की डिक्की तोड़कर 98 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई, लेकिन बदमाशों का कई सुराग नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के छनैता गांव निवासी रामूर्ति मिश्र बिजनौर में एसडीएम हैं। उनके छोटे भाई विनोद मिश्र गांव के प्रधान हैं। गुरुवार को जंघई रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा से 98 हजार रुपये विनोद ने निकाला और तकरीबन तीन बजे पैसा बाइक की डिक्की में रख कर घर के लिए चल दिए।  उन्होंने तरहटी मोड़ के पास आकर बाइक खड़ी कर दी।

इसके बाद वह एक दूकान पर जूस पीने लगे। इसी दौरान नकाबपोश दो बदमाश आए और पिस्टल लहराते हुए उनकी बाइक की डिक्की तोड़ने लगे। वह अभी शोर करते इसके पहले बदमाश डिक्की से पैसा निकाल कर पिस्टल से धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर एसओ तहसीलदार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। ग्राम प्रधान के मुताबिक दोनों युवक बैंक से उनके पीछे लगे थे। क्योंकि बैंक के बाहर दोनों युवकों ने उन्हें टोका था। ग्रामप्रधान की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें