फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दूकान में लूटपाट

Thu, 04 Feb 2016 12:38 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा थाना क्षेत्र के बरईपार बाजार में मंगलवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने आभूषण की दूकान में धावा बोलकर जमकर लूटपाट की। नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का माल लूट ले गए। विरोध करने पर एक कपड़ा
विज्ञापन


व्यवसायी समेत दो लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। सराफा कारोबारी प्रेम चंद्र सोनी की तहरीर पर पुलिस  मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।  उधर घटना के विरोध में बुधवार की सुबह व्यापारियों ने बाजार

 बंद कर सड़क जाम कर दिया। एसपी देहात ने समझा बुझाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। दोपहर बाद एसपी राजूबाबू सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।सुजानगंज थाना क्षेत्र के सलारपुर
विज्ञापन


निवासी प्रेमचंद्र सोनी की बरईपार बाजार में सराफा की दूकान है। वह मंगलवार शाम को दूकान बंद कर घर चले गए थे। रात में करीब साढ़े 12 बजे दर्जन भर की संख्या में बदमाश पहुंचे और उनकी दूकान का शटर तोड़ने लगे।

बगल में अपने कपड़े की दूकान के बाहर बरामदे में सो रहे मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरहता निवासी राहुल यादव ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दूकान के पीछे खेत में फेंक दिया और उसे धमकाया कि

अगर पुलिस को कुछ बताया तो जान से हाथ धोना होगा। बदमाश दूकान के अंदर रखा नकदी समेत करीब डेढ़ लाख से अधिक का माल समेट ले गए। बाजार में टहल रहे मुस्ताक नामक एक विक्षिप्त युवक की भी जमकर पिटाई कर

 दी। उधर बदमाशों के जाने के बाद घायल राहुल ने शोर मचाया तो बाजार के लोग घरों से बाहर आ गए। आरोप है कि घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई लेकिन कोई सिपाही मौके पर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह गुस्साए

 लोगों ने दूकानें बंद कर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर सिकरारा, मछली शहर और मुंगराबादशाहपुर थाने की फोर्स के साथ एसपी ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीओ सदर राजकुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। एसपी ग्रामीण ने शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें