फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हेपुर गांव में अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या 

Sat, 30 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जफराबाद क्षेत्र के दुल्हेपुर गांव में अधेड़ की हत्या के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दुल्हेपुर गांव में गुरुवार की रात मक्के के खेत में अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। बचाने की गुहार पत्नी लगाते रह गई लेकिन दूरी होने के कारण लोगों को मौके पर पहुंचने में देर हो गई। जब तक गांव वाले मौके पर पहुंचे आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मृतक की पत्नी ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस नेे दो आरोपियों तरुन और केशरी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से अवैध रिवाल्वर और तलवार बरामद हुआ है। जफराबाद के दुल्हेपुर गांव के  रामसागर सरोज गुरुवार की रात्रि अपनी पत्नी इसरा देवी व छोटी पुत्री पूनम के साथ गांव से कुछ दूर स्थित अपने पाही पर सोया था।

रात्रि के करीब 12 बजे के आसपास कुछ लोग मुंह पर गमछा बांधे हुए आए और रामसागर को उठाने लगे। इसरा देवी ने जब इसका विरोध किया तो उसे मारा पीटा और पूनम के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी बोलती बंद कर दी। बदमाश  रामसागर को बांके लाल प्रधान के मक्के के खेत में उठा ले गये।
विज्ञापन


जहां रामसागर अपनी जान बचाने के लिए भीड़ गया, लेकिन बदमाशों ने धारदार हथियार से उसके पेट में कई वार कर घायल कर दिए। उधर उसकी पत्नी  इसरा के शोर मचाने पर गांव वाले एक एक कर इकठ्ठा होने लगे। गांव वालों के आने की भनक लगने पर हत्यारे भाग खड़े हुए।

 पुलिस ने इसरा की तहरीर पर वरुन, तरुन,  पुत्र गण राजपति व राजपति और  केशरी उर्फ पप्पू पुत्र श्रीपति के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी रामजीसिंह यादव ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें