फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में दुल्हन की बड़ी बहन घायल

Sun, 11 Dec 2016 01:31 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर की सीमा से लगे करौंदी कला थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में शुक्रवार रात आई बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन की बड़ी बहन घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में वाराणसी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हाजीपुर गांव में आजमगढ़ जिले से बारात आई थी। द्वारपूजा के समय घराती और बराती दोनों तरफ से हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक गोली दुल्हन की बड़ी बहन रेखा विश्वकर्मा (26) को लग गई और वह तड़पने लगी। घायल रेखा को शाहगंज चिकित्सालय ले जाया गया।

वहां से रेफर कर दिया गया। तब उसे वाराणसी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी है। उधर, गोली लगते ही अफरातफरी मच गई। किसी तरह शादी की रस्म पूरी की गई। बिना भोजन किए ही तमाम बराती और घराती भाग गए। सूचना पर पहुंची करौंदी, सुल्तानपुर थाने की पुलिस घटना जौनपुर की सीमा में होने का मामला बताकर सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें