फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: क्लीनिक में घुसकर ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने लखनऊ हाइवे किया जाम

Thu, 17 Sep 2020 11:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में गुरुवार की रात हौसलाबुलंद बदमाशों ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक पर आए तीन बदमाशों ने प्रधान के क्लीनिक में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने लखनऊ-बलिया हाइवे को जाम कर दिया। सीओ शाहगंज भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर जाम खत्म कराने की कोशिश में जुटे रहे। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हत्या को गंवई राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


अमारी गांव निवासी बसंतलाल गांव के प्रधान हैं। वह गांव से करीब तीन किमी दूर गलगला शहीद बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। गुरुवार की रात करीब 8 बजे वह क्लीनिक में गांव के रामतीर्थ शर्मा के साथ बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बाइक पर तीन बदमाश पहुंचे और सीधे क्लीनिक में घुस गए। रामतीर्थ के मुताबिक तीनों बदमाशों के चेहरा ढके हुए थे। एक बदमाश ने उसका हाथ और मुंह बंदकर दिया।

सामने बैठे प्रधान की कनपटी पर तमंचा सटाकर ताबड़तोड़ तीन फायर की। गोली लगते ही प्रधान मौके पर ही गिर पड़े। तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। डरे-सहमे रामतीर्थ ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव को क्लीनिक के अंदर बंदकर दिया और सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम से लखनऊ-बलिया हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे, एसओ पंकज पांडेय भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर शव कब्जे में लेने की कोशिश की।

मगर ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। देर रात एसपी राजकरन नैय्यर भी घटनास्थल पर पहुंचे। वाराणसी जोन के एडीजी, आईजी ने भी फोन से घटना के बारे में जानकारी ली। रात पौने 11 बजे तक जाम खत्म नहीं हुआ था। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मौके से 315 बोर के तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें