फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियाद लेकर थाने गए पीड़ित को पीटा 

Fri, 23 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सिपाही की पिटाई से घायल युवक।
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजूरा गांव निवासी  लल्लन विश्वकर्मा गुरूवार को सुबह  10 बजे सरायख्वाजा थाने  में जमीन विवाद के सिलसिले में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। थाने के मनबढ़ सिपाही ने लल्लन  की पिटाई कर दी। आरोप है कि सिपाही ने बूट से मारकर जमीन पर गिरा दिया और फिर उसके सीने पर चढ़ गया।
विज्ञापन


पिटाई से पीड़ित की हालत बिगड़ने लगी। थाने के सिपाही अपनी सरकारी जीप में लादकर करंजाकला स्वास्थ केन्द्र ले आये जहा डाक्टर  ने हालत को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित का कहना है कि वह पेशे से डाक्टर है। उसकी पुश्तैनी भूमि को गांव के ही सर्वजीत मौर्या अपनी बता रहे है।

जिसकी शिकायत जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर किया था। जिलाधिकारी ने एसओ सरायख्वाजा को निर्देश दिये थे  कि मामले की सही जांच कर निस्तारण करें। डीएम से शिकायत करने से नाराज होकर विपक्षी गुरूवार को सुबह घर पर चढ़ कर मारपीट करने पर अमादा हो गए। जिसकी सूचना टेलीफोन से एसओ सरायख्वाजा को दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद हलका सिपाही पहुंचे। सिपाहियों ने निर्देश दिया कि दोनो पक्ष थाने पर आए । थाने पर दोनों पक्ष  थाने पर पहुच गए। आरोप है कि थाने के सिपाही रामविलास ने लल्लन  को देखते आग बबूला हो गया। और पिटाई कर दी। पिटाई से हालत गम्भीर हुई तो सिपाहियों ने थाने की  जीप से प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी ग्रामीण  अरूण श्रीवास्तव  का कहना है कि पीड़ित अगर तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें