फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक ने छात्रा को दौड़ाकर मारी गोली, मौत

Fri, 20 Nov 2015 12:22 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सीमा से लगे इलाहाबाद के सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई के पास गुरुवार को एक कोचिंग संचालक ने छात्रा को सरे बाजार दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


 लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई बाजार में राचनपुर गांव निवासी कृ ष्ण कुमार पांडेय की पुत्री नर्मदा (18) नागरिक इंटर कालेज जंघई में इंटर की छात्रा थी।
विज्ञापन


 वह रोज की तरह गुरुवार को भी स्कूल जा रही थी। तकरीबन 10:30 बजे वह जंघई पहुंची थी कि पीछे से चनेथू गांव निवासी कोचिंग संचालक आनंद शुक्ला ने उसे तमंचा लेकर दौड़ा लिया।

 छात्रा जान बचाने के लिए बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए भागी। उधर आरोपी ने फायर किया तो गोली मिस्ड हो गई। छात्रा को भागते देख कुछ दूकानदार आगे जरूर बढ़े लेकिन उसी दौरान आरोपी ने फायर फिर झोंक दिया।

छात्रा एक दूकान में छिपने के बाद जैसे ही बाहर निकली तभी दोबारा उसने गोली मार दी। गोली लगते ही छात्रा तड़प कर गिर पड़ी। उधर लोगों ने आरोपी को घेर कर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लोगों से मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और लोगों में धक्का मुक्की भी हुई। उधर घायलावस्था में छात्रा को परिवार वाले इलाहाबाद ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। जंघई चौकी इंचार्ज आशीष यादव ने बताया कि आरोपी के कब्जे से फायर सुदा खोखा, कारतूस और तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें