स्थानीय थाना क्षेत्र के उमरछा गांव में रविवार को उलाहना लेकर बेटी की ससुराल आए लोगों पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक का चचिया ससुर घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
इलाहाबाद जिले के हडिय़ा थाना क्षेत्र के जराव धोबहा गाँव निवासी सुरेश पाण्डेय की बेटी संध्या की शादी वर्ष 2011 में उमरक्षा गाँव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। संध्या के पास अभी कोई संतान नहीं है। पति-पत्नी के बीच आये दिन विवाद हुआ करता था। रविवार दोपहर संध्या ने अपने पिता को फोन पर बतायी कि पति ने उसपर धारदार हथियार से हमला किया। उसके हाथ में चोट आई है और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया है। बेटी की इस शिकायत पर सुरेश पांडेय समेत उनके परिवार के कई लोग बोलेरो से उमरक्षा गांव पहुंच गए। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि घर पहुँचते ही संध्या के जेठ सत्यम शुक्ल से पूछताछ हो रही थी तभी वाद विवाद होने लगा।
इसी दौरान घर के अंदर सेे संध्या के पति ने हाथ में धारदार हथियार लेकर निकला और उनपर हमला कर दिया। जिससे सुरेश के भाई गणेश पाण्डेय (52) घायल हो गए। गणेश के बांए हाथ में चोट लगते ही उनके साथ आए परिवार के अन्य लोगों ने शिवम के हाथ से धारदार हथियार छीन लिया। लोग विवाहिता को साथ लेकर थाने पहुंच गए। जहां से पुलिस ने गणेश को अस्पताल पहुंचा दिया। विवाहिता संध्या का भी मेडिकल कराया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।