फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ला का पुरा में डकैती 

Thu, 14 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
आजमगढ़ में मोबाइल की दुकान में चोरी
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दिल्ला का पुरा गांव में मंगलवार की रात नकाबपोश डकैतों ने एक घर में धावा बोलकर जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर दंपती समेत परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई कर घायल कर दिया। नगदी समेत तीन लाख के जेवर समेटकर डकैत फरार हो गए। 
विज्ञापन
  सूचना पर पहुंची पुलिस ने डागस्क्वायड की मदद से छानबीन की कोशिश  की, लेकिन डकैतों का पता नहीं चल सका। दिल्ला का पुरा गांव निवासी शोभनाथ पाठक  सिंचाई विभाग में आपरेटर हैं। वह मंगलवार की रात अपनी पत्नी शशि प्रभा के साथ बरामदे में सोये थे।
  रात करीब एक बजे पांच की संख्या में पहुंचे नकाबपोश डकैतों ने बरामदे में सो रहे दंपती को मारना-पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो घर के अंदर कमरे में सो रही उनकी बहू अंदर से दरवाजा खोलकर बाहर आ गई। दरवाजा खुलते ही डकैत अंदर घुस गए।
विज्ञापन

  डकैतों ने उनकी बहू की भी पिटाई कर दी। वारदात के दौरान दो डकैत परिवार के तीनों सदस्यों को असलहे के बलपर धमकाकर बाहर रोके रखे और तीन ने अंदर कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बाक्स आदि को तोड़कर उसमें रखे नकदी समेत तीन लाख के जेवरात आदि कीमती सामान समेट कर भाग निकले।
  डकैतों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। रात में ही डकैती की सूचना पुलिस को दी गई। एसआई रमेश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सुबह डागस्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। लूटपाट वाले कमरे से निकलकर डागस्क्वायड घर से कुछ दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर जाकर रुक गया। फिलहाल खोजी कुत्ता भी डकैतों का कोई सुराग नहीं लगा सका। शोभनाथ ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें