फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से वारकर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में मंगलवार को मनबढ़ों ने चाकू से वारकर युवक को घायल कर दिया। घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग माना जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में बहोरिकपुर गांव निवासी धनराजी देवी ने कहा है कि उनका बेटा राजेश (23) घर के अंदर सो रहा था। उसी दौरान तीन की संख्या में युवक आए और उसे बाहर बुलवाया। वे बेटे से बात कर रहे थे। जबतिक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तबतत ताबड़तोड़ उसपर चाकू से वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीनपर गिर पड़ा। परिवार वालों ने शोर मचाया तो तीनों भाग गए। दो चाकू उसके पेट में लगा है जबकि एक चाकू पीठ पर लगी है। घायल राजेश को सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने धनराजी देवी की तहरीर पर पुलिस ने सुजानगज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी इंदू नषाद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें