बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव में पांच वर्षीय बालक की हत्या का कारण औरतों के बीच आपसी विवाद भी हो सकता है। पुलिस वैसे कई बिंदुओं पर जांच कर रही है ।
पुलिस की अभीतक की जांच में जो कुछ अहम सुराग मिले हैं उसमे ंऔरतों को बीच विवाद माना जा रहा है। मृत बालक के पिता बब्लू नोना का कहना है कि उसका गांव में किसी से विवाद नहीं हुआ है। अबी दो दिन पहले पड़ोस की महिलाओं से उसकी पत्नी का झगड़ा जरूर हुआ था। लेकिन उनमें से कोई झगड़े के बदला उसके बेटे की जान लेकर लेंगी यग गले नहीं उतर रहा है। लेकिन पुलिस इसी विवाद को हत्या का अहम कारण मान कर जांच कर रही है। वैसे जिस साड़ी में बालक का शव लिपटा हुआ मिला है उससे इस आशंका को और भी बल मिलता है। साड़ी के रंग से पुलिस ने आस पास की महिलाओ और बच्चों से जो पूछताछ की है उससे भी इसी इस आशंका को बल मिल रहा है। जो भी हो थानेदार अरविंद यादव का कहहना है कि बुधवार तक हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा। जिन दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है उनसे भी कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।