जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार जौनपुर रायबरेली हाइवे पर जहॉसापुर के पास रविवार को भोर में चुनाव प्रचार वाहन (पिकअप) व ट्रक में टक्कर हो गई। प्रचार वाहन चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है ।
मध्यप्रदेश के भोपाल से एलईडी स्क्रीन लगा एक पार्टी भाजपा का प्रचार वाहन बिहार जा रहा था। नेशनल हाईवे पर जहांसापुर के पास प्रचार वाहन और ट्रक में टक्कर हो गई। अज्ञात चालक के अलावा उसमें सवार मध्यप्रदेश के सिरोह जिले के आष्टा थानाक्षेत्र के धमान्दा ग्राम निवासी मोहित (18) पुत्र पवनलाल और देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के गढौली ग्राम निवासी मनोज कुमार (34) पुत्र राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गये । मनोज मध्यप्रदेश के चाकघाट से अपने घर जाने के लिए प्रचार वाहन से लिफ्ट लेकर उसपर सवार हुए थे। स्थानीय लोंगों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहाँ अज्ञात चालक को चिंता जनक हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है ।
बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी 26 वर्षीय लालमणि अपने किसी मित्र के साथ सड़क के किनारे खड़े थे। इसी बीच बदलापुर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
केराकत प्रतिनिधि के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के एकौनी गांव के पास रविवार की रात बाइक से गिरकर जीत 27 निवास गोपालपुर देवगांव आजमगढ़ घायल हो गए। वह पेसारा से घर लौट रहे थे।