फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मुंबई से कमाकर घर लौट रहे एक युवक की रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के बिरहदपुर निवासी आलोक सिंह (23) पुत्र अजीत सिंह मुंबई से कमाकर घर लौट रहे थे। वह किसी ट्रेन से वाराणसी कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद जौनपुर आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुए। बस जलालपुर पहुंची तो वह अपना बैग लेकर बस से उतर गए। पास में ही एक दूकान पर ठंडा पेय पीने के बाद अचेत हो गए। स्थानीय लोगों ने जेब में मिले मोबाइल और डायरी से पहचान होने पर घर के लोगाें को सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। अचेत युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर लाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पहुंचे परिवार के लोगों ने होहल्ला मचाना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में डाक्टरों ने लापरवाही की वरना युवक की जान बच सकती थी। सूचना पर भंडारी चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बहरहाल युवक की मौत कैसे हुई इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें