फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकडने आई एक किशोरी को दो युवकों ने बहला फुसलाकर एक कमरे में बंद कर दिया। भनक लगने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो करीब बीस घंटे बाद पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराया। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई।
पड़ोसी जिले के एक गांव की किशोरी बुधवार को जंघई आयी थी। वह शाम को वापस जाने के लिए ट्रेन पकडने स्टेशन पहुंची तभी देर शाम होने पर किशोरी को कुछ लोग बहला फुसला कर स्टेशन रोड पर स्थित एक कमरे मे ले गए। किशोरी को रातभर कमरे में बंद रखा गया। भनक लगने पर आस पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को कमरे से मुक्त कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप से हुआ प्यार , भागने को तैयार थी पत्नी
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित राजगीर की पत्नी अपने पति से कहकर एक मोबाइल फोन लिया।
मोबाइल के जरिए वह व्हाट्सएप और फेसबुक चलाने लगी । व्हाट्सएप के जरिए ही महिला अपने भाई के चचेरे साले के संपर्क में आ गई। और व्हाट्सएप के जरिए ही उन दोनों का प्यार परवान चढने लगा ।दोनों भागने की योजना बनाने लगे। क्योंकि पति अनपढ़ था। इसलिए उसको यह सब पता नहीं था । मोबाइल की बैटरी खराब हो गई थी।जिसको बदलवाने के लिए उसका पति मोबाइल लेकर बाजार में आया। जब दुकानदार मोबाइल की बैटरी बदलकर चालू किया। वह दुकानदार भी उसका ही पड़ोसी था। व्हाट्सएप का मैसेज पढ़ कर उसनें उसके पति को सारी बातें बताई ।पति ने तुरंत अपने साले को फोन कर घर बुलाया और सारी बात अपने साले को बताई। उसका साला अपनी बहन को डांट फटकार लगाया ।तब पत्नी ने अपनी गलती मानते हुए आइंदा कभी गलती नहीं करने का वचन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें