40 हजार के अवैध पटाखे के साथ एक गिरफ्तार
खेतासराय। शनिवार की दोपहर खेतासराय पुलिस ने जैगहां बाजार में स्थित एक मकान से 40 हजार रुपए कीमत के अवैध पटाखा बरामद किया है ।मौके से एक आरोपी को पकड़ कर अवैध विस्फोटक रखने के आरोप में चालान कर दिया।
सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जैगहां बाजार में थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा व उपनिरीक्षक राजेश दुबे हमराही सिपाही के साथ मौजूद थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बाजार के रामप्रकाश गुप्ता के मकान में अवैध पटाखों का भंडारण किया हुआ है। पुलिस ने दबिश दी तो मकान से करीब 40 हजार मूल्य के अवैध पटाखे बरामद हुए। मौके पर मौजूद बदरुद्दीन निवासी जैगहां को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।