जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के कबुलपुर गरंव निवासी एक महिला के खाते से जालसाजों ने एटीएम बदलकर 40 हजार रुपए निकाल लिए। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
कबूलपुर गांव निवासी नसरीन पत्नी इश्तेखार का जौनपुर मुख्यालय पर स्थित स्टेट बैंक में खाता है। नसरीन के पति सऊदी अरब में रहते हैं। नसरीन शुक्रवार को अपने खाते से किसी काम के लिए पैसा निकालने गई। तब उनको पता चला कि उनके खाते से पांच तथा छह फरवरी को 40 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। बैंक अधिकारी ने नसरीन को बताया कि उनका पैसा एटीएम के माध्यम से निकाला गया है। नसरीन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।