डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के मड़ार गांव निवासी विक्की (20)पुत्र मुरारी राजभर शनिवार को गांव के बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन के किनारे लगे विद्युत पोल पर चढ़ गया जिससे करेंट की चपेट में आने से झुलस गया । स्थानीय लोगों की मदद से उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिलाअस्पताल रेफर कर दिया।