फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने बारातियों पर किया हमला, एक गिरफ्तार

Tue, 14 May 2019 11:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के वसीरपुर गांव में रविवार की देर शाम कुछ अराजक तत्वों ने शादी में व्यवधान डालने के उद्देश्य से बारातियों पर पथराव कर दिया। जिसमें कई लोगों को चोटें आई। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रहीं है।
विज्ञापन


बसीरपुर की दलित बस्ती में दर्शन लाल की लड़की की शादी थी। बाराती द्वार पूजा लगाने गाजे बाजे के साथ जा रहे थे। उसी दौरान गांव के कुछ युवक शराब पीकर बारातियों से गाली गलौज करने लगें। जानकारी होते ही दर्शन लाल परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो युवक पथराव कर मारपीट करने लगे।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दर्शन लाल की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें