फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 नामजद, 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कस्बे के कोतवाली मोहल्ले में बुधवार को अवैध स्लाटर हाउस पर छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर हमले के आरोप में पुलिस ने 22 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही गिरफ्तार किए गए जमील अहमद को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के कोतवाली मोहल्ले में अवैध रूप से संचालित स्लाटर हाउस पर पुलिस ने बुधवार को छापा मारा था। पुलिस ने मौके से स्लाटर हाउस संचालक सज्जू समेत कुछ अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही मौके से काटे गए पशुओं के अवशेष और टिन में भरा हुआ मांस बरामद किया था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी के घर की महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर सज्जू आदि को छुड़ा लिया था। साथ ही पशुओं के अवशेष को गायब कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने मौके से जमील अहमद को पकड़ लिया था। हमले से बचने के लिए पुलिस टीम एक घर में घुसी तो बाहर से दरवाजा बंद कर परिवार के सारे सदस्य भाग निकले। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सज्जू, जमील सहित 22 के खिलाफ नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ बलवा, गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी जमील से पुलिस को पूछताछ में अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम सुराग दिए हैं। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

दस वर्ष में बन गए करोड़पति
जौनपुर। मांस का अवैध कारोबार करके एक दशक में सज्जू सहित कई अन्य लोग करोड़पति बन गए। मछलीशहर सहित कई स्थानों पर इन्होंने करोड़ों की जमीनें खरीदी हैं। पुलिस इसकी सूची तैयार करने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें