बदलापुर । स्थानीय कस्बे में सिंगरामऊ रोड पर स्थित एक क्लीनिक से दवा सेल्समैन का बैग लेकर बाइक सवार फरार हो गए। पीड़ित सेल्समैन विजयशंकर मिश्र ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
ओम आयुर्वेदिक एजेंसी के सेल्समैन डॉ. दिनेश शर्मा की क्लीनिक पर दवा आपूर्ति के लिए आए थे। वह क्लीनिक पर अपनी बैग रखकर बाइक में पेट्रोल भरवाने पंप पर गए थे। लौटकर आए तो पता चला बैग गायब है। आस पास के लोगों ने बताया कि बाइक सवार दो लोग आए थे जो बैग लेकर फरार हो गए। बैग में जीनव रक्षक दवाएं और कागजात थे।