फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 43 गोवंश बरामद, चालक और खलासी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने एक ट्रक में लदे 46 पशु बरामद किया है। ट्रक में पैर बांधकर ठूंसकर लादे गए 19 पशुओं की दम घुटने से मौत हो गई जबकि 24 को पालिटेक्निक स्थित पशुशाला में रखा गया है। चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और प्राण घातक हमले के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि गोवंश लदा ट्रक जौनपुर से आजमगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना पर गौराबादशाहपुर पुलिस चौकी के पास चौकी इंचार्ज विवेक कुमार तिवारी के बैरिंकेडिंग की गई। करीब 5:40 बजे जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया तो चालक ने पुलिस टीम पर ही ट्रक को चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस के जवान बचने के लिए पटरी से कूदकर खेत में चले गए जिससे उनकी जान बच सकी। करीब तीन सौ मीटर आगे जाने पर खराबी के चलते ट्रक बंद हो गया। चालक और खलासी फरार हो गए। पीछे से पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो ट्रक में पशुओं को ठूंस कर क्रूरता से लादा गया था। उनका पैर बांधकर एक दूसरे के ऊपर लाद दिया गया था। दम घुटने के चलते 19 पशुओं की मौत हो चुकी थी जबकि 24 जिंदा थे। उनको हुरहुरी पशुशाला पहुंचाया जहां रखने की जगह न होने के चलते उन्हें पालिटेक्निक स्थिति पशुशाला भेज दिया गया। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक, ट्रक मालिक और खलासी के खिलाफ प्राणघातक हमला, गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें