फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 हजार रुपये लेकर उचक्का फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया कोटवां ब्रांच में धन जमा कराने आए एक युवक से 90 हजार रुपये की उचक्कागिरी हो गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक कोटवां में एक लाख 79 हजार रुपये झोले में रख कर जमा करने के लिए पहुंचा। जहां एक अज्ञात युवक उसके पास आया और कहने लगा कि हमसे दो हजार रुपये का नोट लेकर अपना पांच-पांच सौ का नोट दे दो।
विज्ञापन

उचक्के की बात में आकर युवक ने झोले से पैसे निकाल कर उसे देने लगा। लेकिन इस प्रयास में पांच पांच सौ की उसकी गड्डियां इधर उधर हो गईं। इसी बीच उसके 90 हजार रुपये लेकर उचक्का भाग गया। पीड़ित ने इस बाबत शिकायत कर बैंक के सीसीटीवी में देखने लिए गया तो बैंक कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि सीसीटीवी खराब है। जिसके बाद लड़के के परिजनों ने इसकी सूचना थाने में पहुंच कर दी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अनिल चन्द्र तिवारी ने बताया कि मामले का जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें