फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे ने किया शादी से इनकार, वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों को बनाया बंधक

Fri, 22 Feb 2019 12:39 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बुधवार को एक बरात बैरंग लौट गई। इससे नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के कुछ खास लोगों को बंधक बना लिए। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। फिर थाने में घंटों तक पंचायत चली। 
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को पड़ोसी जनपद से बारात आई थी। किसी बात को लेकर घराती और बराती पक्ष में कहासुनी हो गई। इसके बाद दूल्हे ने कहा कि कि वह शादी नहीं करेगा। इसके कुछ देर बाद पता चला कि दूल्हा वहां से फरार हो गया। इसकी भनक लगते ही बराती भी वहां से खिसकने लगे।

 

इसकी जानकारी घराती पक्ष को हुई तो लोगों ने बारात में शामिल कुछ खास लोगों को बंधक बना लिया। मामला थाने पर पहुंचा तो घंटों पंचायत चली। इसके बाद पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शादी के लिए राजी कर लिया। इसी गहमागहमी के बीच गुरुवार को दोपहर में ही शादी की रस्में पूरी कराई गई। फिर लड़की को विदा किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें