फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक और बैट्री के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी की चार बाइक और मोबाइल टावर से चुराई गई बैट्री के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली। चोरी का सामान खरीदने के आरोप में पुलिस ने कबाड़ व्यवसायी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कंधी पुल के पास वाहन चेकिंग दौरान एक बाइक सवार भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए गोठवा गांव निवासी दिनेश गौतम, इंदल उर्फ करन व प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नरवारी निवासी प्यारेलाल उर्फ पप्पू , लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चकराजेपुर निवासी सद्दाम के पास से पुलिस ने चोरी की चार बाइक और टावर से चुराई गई बैट्री बरामद की है। पुलिस पूछ ताछ में आरोपियों ने बताया कि तीन दिसंबर को क्षेत्र के लमहन गांव स्थित टावर से बैटरी की चोर की थी, बदलापुर थाना क्षेत्र के बटाऊबीर स्थित टावर चुराई थी। बैट्री को लाइनबाजार थाना क्षेत्र स्थित चकराजेपुर निवासी सद्दाम को बेच दिया था। पुलिस ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बरचौली निवासी बदमाश लल्लू उर्फ छोटू अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें