फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बैठाने को लेकर मारपीट,एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। चंदवक बाजार में शनिवार को सवारी बैठाने को लेकर दो वाहन चालकों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक चालक घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी ले जाकर मेडिकल कराया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गोनौली गांव निवासी संजय गुप्ता पुत्र स्व.शंकर शनिवार को अपने गाड़ी में सवारी बैठा रहा था। तभी बलरामपुर गांव निवासी चंदन यादव पुत्र गोकुल यादव आकर जबरदस्ती अपने गाड़ी में सवारी बैठाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान संजय गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें