जौनपुर। जिले में एंटी भू माफिया अभियान के तहत ढाई साल में भू माफियाओं के कब्जे से 283.7 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराया गया है। इस भूमि को एंटी भू माफिया पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण के दौरान अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पोर्टल पर आई 52 शिकायतों का निस्तारण अभी तक नहीं हो पाया है। अभियान के शुरुआत से लेकर अभी तक उक्त पोर्टल पर कुल आए 3682 शिकायतों में से 3630 शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया है।
एंटी भू माफियाओं के कब्जे भूमि को मुक्त कराने के मद्देनजर सरकार द्वारा जून 2016 में एंटी भू माफिया अभियान चलाने का फरमान जारी किया था। साथ ही इसकी शिकायत करने में लोगों को कार्यालयों व अधिकारियों का चक्कर नहीं लगाया पड़े। इसके लिए भू माफिया पोर्टल भी चालू किया गया है। जिसके बाद जिले में उक्त अभियान के तहत भू माफियाओं के चंगुल से भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 3682 शिकायतें आई हैं। जिसमें 3630 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान भू माफियाओं के कब्जे से 283.7772 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराया गया। जिसमें केराकत तहसील में 33.89 हेक्टेयर, बदलापुर तहसील में 21.96 हेक्टेयर, मछलीशहर में 56.6200 हेक्टेयर, मड़ियाहूं में 48.3 हेक्टेयर, शाहगंज में 54.16 हेक्टेयर व सदर में 68.85 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। साथ ही 1116 पर विधिक कार्यवाही की गई। 391 राजस्व वाद व छह पर सिविल वाद और 21 के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराया गया है।
तहसील - शिकायत - निस्तरित - शेष
केराकत - 471 - 470 - 01
बदलापुर - 550 - 533 - 17
मछलीशहर - 527 - 511 - 16
मड़ियाहूं - 723 - 709 - 14
शाहगंज - 639 - 638 - 01
सदर - 772 - 769 - 03
---------------------------------------------------
06 - 3682 - 3630 - 52
---------------------------------------------------
251 शिकायतें पाई गई हैं गलत
जौनपुर। जिले में एंटी भू माफिया पोर्टल पर आए 251 शिकायतें गलत पाई गई। जिसमें सबसे अधिक बदलापुर तहसील में शिकायतें गलत पाई गई है।इस दौरान केराकत तहसील में 24, बदलापुर तहसील में 165, मछलीशहर तहसील में 39, मड़ियाहूं तहसील में छह, शाहगंज तहसील में चार व सदर तहसील में 13 शिकायतें गलत पाई गई हैं।
एंटी भू माफिया अभियान के तहत आई शिकायतों का समय के अंदर निस्तारण कर दिया जाता है। शेष शिकायतें इसी माह में आई हैं। जिनका निस्तारण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया है। उक्त अभियान के तहत पोर्टल पर आई 3682 शिकायतों मे से 251 शिकायतें गलत पाई गई हैं।-आररपी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व)