फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के संग फरार प्रेमिका रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद। जफराबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अपने प्रेमी के घर से भाग रही प्रेमिका को घर के लोगों ने पकड़ कर प्रेमी की पिटाई कर दी। प्रेमी किसी तरह जान बचाकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

कस्बे के एक मुहल्ले की निवासिनी महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। महिला का पति फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। महिला एक बच्ची की मां है। महिला का पडोस के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। पति को इस बात की जानकारी हुई तो उसने पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार को पति के घर से जाने के बाद महिला अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी के साथ घर से निकली। पड़ोस के एक युवक को शक हुआ तो उसने तत्काल उसके पति को सूचना दी। पति कुछ लोगों के साथ वह पत्नी को ढूंढने लगा। वह स्टेशन पर एक कोने में बच्ची के साथ बैठी थी। कुछ ही दूर पर उसका प्रेमी भी मौजूद था। पति और उसके साथ के लोगों ने प्रेमी को पीटना शुरू किया तो वह किसी प्रकार जान बचाकर भाग निकला। पति अपनी पत्नी को घर ले आया। उसे मायके भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें